ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सीमा हैदर सचिन से पहले कई लड़कों से संपर्क में थी सेना के अधिकारी को भी FB पर भेजी रिक्वेस्ट

ग्रेटर नोएडा। अवैध तरीके से भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का केस लगातार उलझ रहा है। उसके पहचान पत्र के हिसाब से उम्र 21 साल है, जबकि सीमा ने पूछताछ में 27 वर्ष बताई है और बच्चे भी उसी के है। उत्तर प्रदेश एटीएस की नोएडा यूनिट ने सीमा, सचिन और पिता नेत्रपाल से 11 घंटे तक पूछताछ की।

एटीएस सीमा हैदर के बच्चों को लेकर गई थी

दूसरे दिन हुई पूछताछ में सीमा के तीन बच्चों को एटीएस अपने साथ ले गई। सोमवार देर रात सीमा घर पहुंची तो सचिन और घरवालों को राहत मिली। मंगलवार सुबह जब एटीएस की टीमा दोबारा पूछताछ के लिए ले गई तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

अन्य लड़कों के संपर्क में थी सीमा हैदर

दावा किया जा रहा कि सीमा दिल्ली-एनसीआर के कई युवकों से सोशल मीडिया पर संपर्क में थी। उसने सेना के अधिकारी को फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी थी। सीमा हैदर का भाई आसिफ पाकिस्तानी आर्मी में था। उसके चाचा आर्मी में अधिकारी है।

एसएसबी से मांगी घुसपैठ की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी से सीमा की घुसपैठ को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। सीमा हैदर के सोशल मीडिया गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।

पाकिस्तान में मोबाइल खरीदा था

एक मोबाइल का बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह बिल एटीएस की टीम को पूछताछ के दौरान सीमा के पास से मिला है। दावा है कि सीमा ने यह फोन पाकिस्तान में खरीदा था। उर्दू में बने इस बिल में मोबाइल की कीमत 70 हजार पाकिस्तानी रुपये लिखी है। जिसमें 10 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। शेष 60 हजार रुपये किस्त में देना बताया जा रहा है। बिल पर मोबाइल खरीदने की तारीख आठ मई 2023 लिखी है।

Related Articles

Back to top button