ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

विदिशा में बोरवेल के गड्ढे में गिरी मासूम, रेस्क्यू जारी।

मध्यप्रदेश में सीहोर जैसी घटना एक बार फिर सामने आई है। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक बच्ची बोरवेल के गड्ढे में गिर गई है। फिलहाल बच्ची के रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। यह मामला सिरोंज तहसील के ग्राम कजरयाई थाना पथरिया गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची का नाम अस्मिता, पिता का नाम इंदर सिंह गहरवार है। बच्ची की उम्र ढाई साल बताई जा रही है। फिलहाल मौके पर पुलिस और विदिशा जिला मुख्यालय से प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है। इसकी पुष्टि विदिशा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने की है। सीएम ने दिए थे निर्देश इससे पहले सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम बड़ी मुंगावली में एक ढाई 3 साल की सृष्टि 300 फीट गहरे बोर के गड्ढे में गिर गई थी। बच्ची को सकुशल निकालने पूरे प्रयास किए थे, लेकिन बालिका सृष्टि को नहीं बचाया जा सकता था। सीहोर में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सख्त निर्देश दिए गए थे कि खुले बोरों को बंद कराया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों के बाद प्रशासन द्वारा शहर व गांवों में लोगों को जागरुक करते हुए बोर बंद कराए जा रहे थे, बावजूद अब लापरवाही सामने आ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button