ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

गो-हत्या के आरोप पर 10 ग्रामीण गिरफ्तार

बलरामपुर। बलरामपुर जिले की चांदो पुलिस ने गो हत्या के आरोप पर दस लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के परिचित एक ग्रामीण की शिकायत पर ही पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपितों के पास से पका मांस व मवेशी को मारने में उपयोग धारदार हथियार बरामद किया गया है। सभी आरोपितों को रिमांड पर भेजा गया है।

ग्राम जरियों (सोहरटोली) निवासी रविन्दर ने थाने में शिकायत की थी कि ग्राम के ही नवी प्रकाश खाखा (35), ग्राम मड़वा के मार्टिन खाखा (35), प्रवीण मिंज (35),मंगल दीप लकड़ा ( 22),जरियों निवासी प्रकाश तिग्गा (30), लोरेज लकड़ा ( 45), मड़वा निवासी अगस्तुज केरकेट्टा (45), पिंगल केरकेट्टा (32), अनिल कुजूर (20), फ्रांसिस लकड़ा (35) उसके घर पहुंचे थे। सभी ने उससे कहा कि उन लोगों ने मवेशी की हत्या की है। मांस बनाने में सहयोग करने की बात कह सभी उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए। रात के अंधेरे में जंगल में सभी ने मांस काटना शुरू किया। डर से वह भाग निकला था। मोबाइल नहीं होने के कारण रात को वह पुलिस को सूचना नहीं दे सका। अगले दिन ग्राम पंचायत चटनिया में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी थी। सूचना पुलिस तक पहुंचने के बाद तत्काल सभी आरोपितों को पकड़ लिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी चांदो सम्पत राम पोटाई, चौकी प्रभारी गणेशमोड सतीश सोनवानी, एएसआई राजकिशोर खलखो, प्रधान आरक्षक हेमचरण वारंगे, ईनायत खान, आरक्षक संदीप कुजूर, विकास तिर्की, दारा सिंह पैकरा, गौकर्ण मराबी, सदानंद तिर्की, मुकेश सिदार, तेजु राम, अशोक नाग , विनोद माझी , माखन लाल राठौर सक्रिय रहे।

Related Articles

Back to top button