मुख्य समाचार
टीचर की हैवानियत होमवर्क ना करने पर छात्र के सिर में मारा डंडा इलाज के दौरान मौत।
ग्वालियर में टीचर ने स्कूल में बच्चे की जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल छात्र कृष्णा चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक फोर्ट व्यू स्कूल में आठवीं क्लास का छात्र था। परिजनों ने टीचर पर बेदर्दी से मारपीट का आरोप लगाते हुए स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया। हंगामे और छात्र की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। घटना शब्द प्रताप आश्रम इलाके और बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की है।



