ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अमरनाथ यात्रा : अब तक 1.90 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू: दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए शनिवार सुबह 7,000 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से दो आधार शिविरों की तरफ रवाना हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, कड़ी सुरक्षा के बीच 272 वाहनों के काफिले में शामिल 7,392 श्रद्धालुओं का 13वां जत्था भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे 146 वाहनों के काफिले में 4,024 तीर्थयात्री पहलगाम के लिए रवाना हुए, जबकि 126 वाहनों में 3,368 तीर्थयात्री बालटाल की तरफ बढ़े। इसके साथ ही 30 जून से अब तक कुल 80,181 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। देशभर से तीर्थयात्री प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा करते हैं।

शुक्रवार को सबसे अधिक 24,445 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अभी तक 1.90 लाख श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम तक यह संख्या दो लाख के पार जाने की संभावना है। हिमालयी क्षेत्र में स्थित 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को शुरू हुई और यह 31 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा के लिए दो मार्ग हैं। पहला, अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग, जबकि दूसरा गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग, जो छोटा लेकिन बेहद दुर्गम है।

Related Articles

Back to top button