मुख्य समाचार
मुरैना रफ़्तार का कहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक चालक को मारी टक्कर पति पत्नी बच्चे हुऐ घायल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती ।
मुरैना में एक सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी और 8 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक अपने गांव से बाइक से जा रहा था, उसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस में तीनों को जिला अस्पताल मुरैना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला के पति एवं बच्चे को हालत गंभीर होने के कारण ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना शनिवार की है। बता दें कि युवक इंद्र सिंह, पत्नी सुधा तथा 8 साल के बच्चे के साथ बाइक से नेहरावली मुरैना आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक मुंगावली गांव के पास से गुजरी तो चौराहे के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही तीनों बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को तेजी से भगा ले गया। तीनों की गंभीर हालत को देखकर वहां मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया तथा एंबुलेंस उन्हें लेकर जिला अस्पताल आई। जिला अस्पताल मुरैना मैं इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने जब महिला एवं उसके पति व बच्चे को देखा तो उन्होंने पाया की युवक व उसके बच्चे की हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने बच्चे व उसके पिता को ग्वालियर रेफर कर दिया है तथा महिला का इलाज जारी


