ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

राजकीय स्कूल बंद करने और जातीय भेदभाव पर जताया रोष; प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

हिसार सिटी: हिसार में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता।।हरियाणा के हिसार जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा बंद किए गए सरकारी स्कूलों को खुलवाने और जातीय उत्पीड़न को रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया। इससे पहले बसपा कार्यकर्ता शहर की सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए जिला लघु सचिवालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।बीएसपी नेता राजबीर सोरखी ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया करवाने की बजाय विभिन्न कारणों को बताकर जिले के कई गांव में सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इसके विरोध में आज बसपा शहर में प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों को को समाप्त करने की तैयार कर रही है। धीरे धीरे निजीकरण को बढ़वा देना चाहती है। इस के तहत सरकारी स्कूलों को भी निजी हाथों में सौंपना चाहती है।सोरखी ने कहा कि अगर सरकार जल्द ही सरकारी स्कूलों को फिर से आरंभ नही करती तो आगामी समय में पार्टी के निर्देशानुसार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में दलित समाज के लोगों का उत्पीड़न बढ़ रहा है। दलित समाज से किए जा रहे भेद-भाव को लेकर भी ज्ञापन सौंपा है।आपकों बता दें कि हिसार के 2 गांव के स्कूलों को पहली ही मर्ज किया जा चुका है। अब हाल ही में जिले में 15-20 स्कूलों को मर्ज करने के ओर नए आदेश आ चुके है। गौरतलब है कि जिन सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 50 से कम है उन्हें अन्य स्कूलों के साथ मर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button