ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

PM मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान लीजन ऑफ ऑनर पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री

 प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल फ्रांस की यात्रा पर हैं और उन्हें यहां फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। आपको बता दें कि फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को ही दिया जाता है।

ये हस्तियां भी हो चुकी है सम्मानित

फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान Legion of Honour से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस-घाली सहित कई नामी हस्तियां सम्मानित हो चुकी है।

पीएम मोदी में अब तक मिले ये सम्मान

जून 2023 – मिस्र की ओर से ऑर्डर ऑफ द नाइल,

मई 2023– पापुआ न्यू गिनी द्वारा कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू

मई 2023 – फिजी की ओर से कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी

मई 2023 – पलाऊ गणराज्य का एबाकल पुरस्कार

साल 2021– भूटान का ड्रुक ग्यालपो

साल 2020 – अमेरिका का लीजन ऑफ मेरिट सम्मान

साल 2019 – बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां

साल 2019 – मालदीव का ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन

साल 2019 – रूस का ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार

साल 2019 – UAE का ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड

साल 2018 – फिलिस्तीन का ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड

साल 2016 – अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान

साल 2016 – सऊदी अरब द्वारा ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद

पीएम मोदी के सम्मान में रखा डिनर

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में फ्रांस के एलिसी पैलेस में निजी रात्रिभोज का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि एलिसी पैलेस फ्रांस के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी की शानदार अगवानी की। पीएम मोदी ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों को भी सम्मानित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की धरती एक बड़े परिवर्तन का गवाह बन रही है। भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। भारत की भूमिका तेजी से बदल रही है।

Related Articles

Back to top button