ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

छात्रा को गुंडे ने किया अगवा छेड़छाड़ की और मारपीट कर बोला- किसी से कुछ भी कहा तो मार डालूंगा

ग्वालियर। ग्वालियर में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाला दिनदहाड़े गोली मारकर हत्याकांड का मामला अभी थमा नहीं है, इसी बीच एक और घटना सामने आई है। इसमें छात्रा को गुंडे ने अगवा किया, फिर उसके साथ छेड़छाड़ की और मारपीट की। इतना ही नहीं धमकाकर उससे कहा- अगर इस घटना के बारे में किसी को कुछ भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा। यह घटना कंपू स्थित शासकीय पद्मा विद्यालय के सामने की है। कंपू थाना पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ और अपहरण की एफआइआर दर्ज कर ली है।

उपनगर ग्वालियर के घासमंडी स्थित हथियापौर की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा बीते रोज कंपू इलाके से अपने घर लौट रही थी। वह शासकीय पद्मा विद्यालय के सामने से गुजर रही थी, तभी यहां अशोक पुत्र रामबाबू माहौर उम्र 19 साल निवासी सबलगढ़, मुरैना आया। यहां उसने छात्रा को जबरन अपनी गाड़ी पर बैठाया। इसके बाद उसे अपने साथ ले गया। यहां उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा को पीटा और उसे धमकाकर कहा कि अगर इसकी शिकायत किसी से भी की तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। छात्रा घबरा गई और किसी तरह अपने घर पहुंची। इसके बाद उसने स्वजनों को पूरी घटना बताई। इस मामले में कंपू थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। सरेराह छेड़छाड़ की घटना तब हो गई, जब हाल ही में एक छात्रा की हत्या कर दी गई और पुलिस कड़ी सुरक्षा का दावा कर रही है। लेकिन अभी भी हालात पहले जैसे ही हैं।

Related Articles

Back to top button