ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

तामसिक भोजन का प्रभाव आत्मा के संस्कार पर पडता है: मंजू बिलासपुर

बिलासपुर। तामसिक भोजन का प्रभाव आत्मा के संस्कार पर पडता है और कर्मभोग के रूप मे भोगने पड़ते है।परमात्मा कहते है। संगम युग के इस अंतिम जन्म मे सदा परमात्मा के साथ मिलन के झूले मे झूलने का अनुभव करने से परमात्मा के गुण एवं शक्तियां हमारे अंदर समाते जाती है और हम गुणों में परमात्मा समान बन सकते हैं। ये बातें मंजू दीदी ने कहा।

उन्होंने प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा में जिज्ञासुओ को संबोधित करते अष्ट शक्तियों के बारे मे बताया। राजयोग से सहनशक्ति, समाने की शक्ति, निर्णयशक्ति, परखशक्ति, सहयोगशक्ति, समेटने की शक्ति, विस्तार को संकीर्ण करने इत्यादि शक्तियों का विकास होता है। सेवाकेन्द्र से जुड़े भाई बहनों के सहयोग से ही इतनी बड़ी संस्था चल रही है। यहां की विशेषता है कि दानदाता के नाम का प्रदर्शन नहीं किया जाता। परमात्मा को गरीब नवाज क्यों कहा जाता है, यहां की व्यवस्था से समझ सकते है। परमात्मा कहते है कि आत्मा को निर्लेप समझना बहुत बडी भूल है।

तैयारी में जुटे हुए हैं संस्थान के सेवाधारी

शिवानी दीदी के आगमन की तैयारी में दीदी व शहरवासियों के स्वागत की तैयारियां चल रही है। इसके लिए संस्था के सेवाधारी बहुत उमंग उत्साह से जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button