ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पिकनिक मनाने गया 12वीं का छात्र मुहाड़ी फाल में डूबा मनाही के बाद भी पानी में उतरा

 इंदौर। 12वीं का छात्र मुहाड़ी फाल में डूब गया। पुलिस-ग्रामीण और एनडीआरएफ की टीम सर्चिंग में जुटी है। छात्र दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। 10 दिन में दूसरी घटना है।1 जुलाई को खजराना के अनस उर्फ मोईन की डूबने से मौत हो गई थी।

खुड़ैल पुलिस के मुताबिक सुखलिया(हीरानगर) निवासी निखिल लश्करी दोस्त सिद्धार्थ यादव,ताहिर,विनीत और आदित्य के साथ पिकनिक मनाने आया था।

नहाने के दौरान निखिल का पैर फिसल गया। उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन झरने का बहाव ज्यादा था।दोस्तों की आंखों के सामने वह डूब गया।

ग्रामीणों ने बताया बरसात के दिनों में युवा पिकनिक मनाने आते हैं। निखिल व उसके दोस्तों से कहा था कि बारिश के कारण बहाव काफी तेज है। पुलिस ने फाल में जाने से मना किया है।

किशोर ग्रामीणों को चकमा देते हुए फाल तक पहुंच गए। सभी दोस्त चट्टानों पर बैठ कर नहाने लगे। निखिल गहरे पानी में चला गया। सिद्धार्थ ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी डूबने लगा।

लोगों की मदद से सिद्धार्थ को बचा लिया, लेकिन निखिल डूब गया। मोबाइल का नेटवर्क न मिलने के कारण डूबने की सूचना देने में देरी हो गई। काफी देर बाद पुलिस और ग्रामीण गोताखोरों के साथ पहुंचे, लेकिन निखिल का पता नहीं चला।मदद के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के गोताखोरों को भी बुलाया गया।

10 दिन पहले भी डूबा छात्र

मुहाड़ी घाट में दस दिन में दूसरी घटना है। 1 जुलाई को भी खजराना निवासी अनस उर्फ मोईन की डूबने से मौत हो गई थी। अनस स्वजन को झूठ बोलकर फाल में नहाने गया था। खुड़ैल थाना प्रभारी अजय गुर्जर के मुताबिक पुलिस ने जगह जगह चेतावनी भरे बोर्ड लगा रखे हैं। फाल और झरने तक जाने पर रोक होने के बाद भी युवा पहुंच जाते हैं।

Related Articles

Back to top button