ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

सना खान ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक वीडियो शेयर कर लिखी ये खास बात

टेलीविजन एक्ट्रेस सना खान हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने 5 जुलाई को एक बेटे को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज को सना ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब एक्ट्रेस अपने बेटे की पहली झलक फैंस को दिखाई है। हालांकि, उनके बेटे का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। इससे पहले सना ने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी किया। दरअसल, सना के पति मुफ्ती अनस सैयद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे का एक वीडियो शेयर किया था। सना ने भी उस स्टोरी को रिशेयर किया। हालांकि, इस वीडियो में सना के बेटे का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।

सना ने शेयर किया बेटे का क्यूट वीडियो

सना ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके बेटे के हाथ दिखाई दे रहे हैं। सना के बेटे ने क्यूट सा आउटफिट भी पहन रखा है, जिस पर लिखा है ‘मम्मी और मैं।’ वीडियो में अनस ने अपने बेटे के हाथ में अपनी उंगली थमा रखी है।

इसके साथ ही, उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘माशा अल्लाह तबारकल्लाह मेरा बेटा और मेरी जिंदगी सना खान। अलहमदुलिल्लाह।’ वहीं सना ने इस वीडियो को रिपोस्ट कर लिखा ‘क्यूटीपाई।’ बता दें कि सना ने कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे के नाम का खुलासा भी किया है।

शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

उन्होंने बताया कि उनके बेटे का नाम सैयद तारिक जमील है। कहा जाता है कि नाम का इंसान पर बहुत असर होता है। हम एक ऐसा नाम चाहते थे जो पवित्रता, देखभाल और ईमानदारी का प्रतीक हो। जमील का अर्थ है सुंदरता और तारिक का अर्थ है सुखद।

सना ने अपनी प्रेग्नेंसी फीलिंग्स के साथ-साथ डिलीवरी के बाद वजन घटाने वाली बात पर भी रिएक्ट किया है। सना का कहना था कि बच्चा उनकी प्रायोरिटी है। वे पहले उसे जो जरूरत है, वैसा खाएंगी। वजन बाद में कभी-भी घटा लेंगी। सान ने साल 2020 में शादी की थी। शादी के बाद सना ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। वे अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हैं।

Related Articles

Back to top button