ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

पहले टी20 के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंची भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को तिलक लगाया और फूल माला पहनाए गए। सिर्फ भारत ही नहीं दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भी तिरुवनंतपुरम पहुंच गए। तस्वीरों में विराट कोहली, उमेश यादव, केएल राहुल, हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल को एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा जा सकता है।वहीं, राहुल द्रविड़, ऋषभ पंत, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, अक्षर पटेल, उमेश और सूर्यकुमार फोटो खिंचवाते नजर आए। हालांकि, सभी खिलाड़ियों ने फोटो में मास्क पहने रखा है। एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। तबरेज शम्सी, क्विंटन डिकॉक और मार्को यानसेन एयरपोर्ट पर इंतजार करते नजर आए। एयरपोर्ट से निकलते वक्त सूर्यकुमार ने बस से दर्शकों के साथ सेल्फी भी ली।

Related Articles

Back to top button