ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

दिल्ली में मंगलवार को बंद रहेंगे पांचवीं तक के स्कूल मंडराया बाढ़ का खतरा

सोमवार को लगातार तीसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश शुरु हो गई है।एनसीआर में भी कई जगह बारिश हुई। बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई। इससे पहले रविवार को भी दिल्ली में दिन भर हुई मूसलाधार बारिश ने पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उधर, अगले दिन भी बारिश की संभावना को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 11 जुलाई को, नर्सरी के पांचवीं तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

बाढ़ को लेकर अलर्ट

यमुना के बढ़ते जलस्तर के साथ दिल्ली पर बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। हथिनीकुंड बैराज से रोजाना 1 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी यमुना में छोड़ा जा रहा है। यमुना में खतरे का निशान 204.50 मीटर है और रात आठ बजे तक यमुना का जलस्तर 205.76 मीटर पहुंच गया है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी यमुना में छोड़ा जा रहा है, जिससे हालात और ख़राब हो गए हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जैसे ही यमुना नदी 206 मीटर के जलस्तर को पार कर जाएगी, हम नदी के किनारे निकासी शुरू कर देंगे। बता दें कि यमुना नदी के किनारे तकरीबन 30 हजार लोग रहते हैं।

ट्रैफिक व्यवस्था

बारिश की वजह से सबसे ज्यादा समस्या ट्रैफिक की होती है। लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। इस बारे में दिल्ली ट्रैफिक के स्पेशल सीपी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली में यातायात चलता रहे इसके लिए पुलिस बल दो शिफ्ट में 3600 लोगों को तैनात किया गया था और प्रयास किया गया कि जहां भी जलभराव हो, जहां पर बारिश की वजह से यातायात में बाधा हो, उस समस्या को जल्द से हल किया जाए।

Related Articles

Back to top button