ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मप्र के 26150 श्रमिक परिवारों को 583 करोड़ रुपये की मिलेगी सहायता

भोपाल। संबल योजना के 26 हजार 150 श्रमिक परिवारों को 583 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सिंगल क्लिक से यह राशि श्रमिक परिवारों के खातों में अंतरित करेंगे।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबल योजना में 24 हजार 36 प्रकरणों में 538 करोड़ और निर्माण श्रमिकों के दो हजार 114 प्रकरणों में 45 करोड़ 36 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

इसमें जन सेवा अभियान के दौरान प्राप्त संबल योजना में 11 हजार 606 और भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल के अतंर्गत प्राप्त एक हजार 516 प्रकरणों की राशि भी शामिल है।

संबल योजना में अनुग्रह सहायता के रूप में दुघर्टना में मृत्यु पर चार लाख, सामान्य मृत्यु पर दो लाख, स्थायी अपंगता पर दो लाख, आंशिक स्थायी अपंगता पर एक लाख और अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये देने का प्रविधान है। इसी तरह महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के लिए 16 हजार रुपये और बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा का भी प्रविधान है।

Related Articles

Back to top button