ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कैबिनेट बैठक : इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति 2022 के मसौदे को मिल सकती है मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आज यानी मंगलवार शाम को होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक शाम को 4.30 बजे से लोक भवन में होगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट मंत्रियों की समिति आज की बैठक में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। आज की कैबिनेट बैठक में पास होने वाले कई प्रस्ताव का लाभ किसानों के साथ आमजन तथा उद्योग को भी मिलेगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2022- 23 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान, मक्का व बाजरा खरीद की नीतियों को मंजूरी मिल सकती है।इसके साथ ही कैबिनेट चित्रकूट में रानीपुर वन्यजीव विहार को टाइगर रिजर्व का दर्जा देने सहित कुछ अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम आज औद्योगिक विकास के साथ ही साथ नगर विकास विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा समेत कई विभागों के अहम प्रस्ताव को मंजूरी देगी।कैबिनेट बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति 2022 के मसौदे को मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही साथ अयोध्या में एसटीपी के लिए दस एकड़ नजूल की जमीन नगर विकास विभाग को देने का प्रस्ताव भी लाया जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुबह अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में व्यस्त रहने के कारण कैबिनेट की बैठक शाम को आयोजित की जा रही है। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवरात्र पूजा के साथ ही गौ सेवा तथा जनता दर्शन में शामिल होने के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button