ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

सामूहिक गोलीबारी में 2 की मौत और 28 घायल यूएस में इस साल मास शूटिंग की 337वीं घटना

अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में रविवार तड़के हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम दो लोग मारे गए और 28 घायल हो गए। कार्यवाहक पुलिस आयुक्त रिच वर्ली ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि पुलिस को रविवार देर रात 12:30 बजे (04:30 GMT) मैरीलैंड राज्य में शहर के ब्रुकलिन पड़ोस में एक सड़क पार्टी में गोलीबारी के बारे में कई कॉल्स मिलीं। अधिकारियों ने वहां पहुंचने पर देखा कि बंदूक की गोली से घायल कई लोग पड़े थे। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को घटनास्थल पर 18 वर्षीय एक महिला मृत पाई गई, साथ ही 20 वर्षीय एक पुरुष की भी हत्या की पुष्टि हुई है। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

जांच में जुटी पुलिस

वर्ली ने बताया कि अभी तक ना तो फायरिंग करनेवाले संदिग्ध का पता चला है और ना ही उसका मकसद। लेकिन ये कोई एक शख्स है, जिसकी तलाश की जा रही है। बाल्टीमोर के मेयर ब्रैंडन स्कॉट ने भी पत्रकारों से बात करते हुए गोलीबारी की निंदा की। उन्होंने इसके लिए अवैध शस्त्रों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस घटना से साफ होता है कि हमारी सड़कों पर अवैध बंदूकों के अत्यधिक प्रसार और इससे निपटने के लिए सख्त कानूनों की कितनी आवश्यकता है। बंदूकों की पहुंच उन लोगों तक नहीं होनी चाहिए, जो इसका दुरुपयोग कर सकते हैं।

गन कल्चर का नुकसान

अमेरिका के गन वायलेंस आर्काइव (Gun Violence Archive) के अनुसार, यूएस में यहां के निवासियों से अधिक संख्या में आग्नेयास्त्र हैं। साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका में किसी भी विकसित देश की तुलना में बंदूक से होने वाली मौतों की दर सबसे अधिक है। साल 2022 में निजी बंदूकों की वजह से कम से कम 44,357 लोगों की जान गई है, जिसमें 24,090 आत्महत्याएं शामिल हैं। जीवीए के अनुसार, रविवार की सामूहिक गोलीबारी (Mass shooting) इस वर्ष होने वाली कम से कम 337वीं घटना थी। बता दें कि सामूहिक गोलीबारी, ऐसी घटना को कहते हैं जिसमें बंदूक से हुई फायरिंग में चार या इससे अधिक लोग घायल होते हैं या मारे जाते हैं।

Related Articles

Back to top button