ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

शाह के कमान संभालते ही कांग्रेस हुई हमलावर 2018 में 65 पार का दिया था नारा जीते थे केवल 15

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनाव अभियान की कमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संभाल ली है। शाह के कमान संभालने के साथ ही कांग्रेस की हमलावर हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अमित शाह कांग्रेस के लिए आजमाए बाजू हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में शाह ने 65 पार का नारा दिया था और प्रदेश में सिर्फ 15 भाजपा विधायक जीते। मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय कांग्रेस के 68 विधायक थे, जो अब 71 हो गए हैं। इस सीट को बरकरार रखना है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इतने उत्साह में हैं कि 75 पार का नारा दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा के चुनाव अभियान को लेकर कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ को सबसे बड़ी चुनौती मान रहा है।इसलिए अमित शाह से लेकर मनसुख मंडाविया तक को यहां मैदान में उतारा गया है। भाजपा हर चुनाव में राम और गाय को मुद्दा बनाती है, लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने उनके हाथ से यह मुद्दा छीन लिया है।

प्रदेश में भाजपा के रमन सिंह की 15 साल सरकार थी, लेकिन रामवनगमन पथ के लिए कोई काम नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार ने रामवनगमन पथ बनाया। भाजपाई जयश्रीराम बोलते हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में भांचा राम बोला जाता है। यहां के लोगों ने भागवान श्रीराम से भावनात्मक रिश्ता बनाया है। गाय को लेकर भाजपाई माब लिंचिंग करते हैं, जबकि कांग्रेस सरकार ने दस हजार गोठान बनाए। दो रुपये किलो में गोबर, गोमुत्र तक की खरीदी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button