ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

Bigg Boss OTT 2: बिग बाॅस के घर से बाहर हुए साइरस ब्रोचा जल्द ही होगी 3 वाइल्ड कार्ड एंट्री

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का शो ‘बिग बाॅस ओटीटी 2’ दर्शकों को इस समय काफी पसंद आ रहा है। हर एक एपिसोड में नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। ऐसे में शो के मेकर्स ने इसे 2 हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया है। पहले शो 6 हफ्तों का था, लेकिन अब इसे 8 हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी सलमान खान ने वीकेंड के वार में घरवालों को दी है। उन्होंने बताया कि शो को 400 करोड़ मिनट तक देखा गया है। इस बात को सुनकर घरवाले काफी खुश हुए हैं। हाल ही में बिग बाॅस के घर से साइरस ब्रोचा घर से बाहर हो गए हैं।

साइरस हुए बिग बाॅस ओटीटी से बाहर

दरअसल ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट साइरस ब्रोचा सलमान खान से विनती करते दिखे वे शो छोड़कर जाना चाहते थे। वीकेंड के वार पर साइरस ने सलमान खान के सामने रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वे शो को छोड़ना चाहते हैं, उन्हें बाहर जाने की इजाजत दी जाए। सलमान ने साइरल को अचानक घर से बाहर तो नहीं जाने दिया, लेकिन कुछ देर बाद साइरस घर से बेघर हो गए। साइरस पिछले कुछ दिनों से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। उन्होंने खराब सेहत का हवाला देते हुए घर से बाहर जाने की इच्छा जाहिर की। करीब 30 मिनट तक सलमान से रिक्वेस्ट करने के बाद कॉमेडियन और एंकर साइरस को देर रात बिग बॉस के घर से बाहर किया गया। जबकि वे जनता के वोट से सुरक्षित थे।

शो में होगी 3 वाइल्ड कार्ड एंट्री

वहीं अब शो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो में जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। इस बार शो में एक नहीं बल्कि 3-3 वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। जिससे बिग बाॅस के घर में काफी बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। खबरों के मुताबिक पुनीत सुपरस्टार फिर से शो में नजर आ सकते हैं। पुनीत के अलावा पलक पुरसवानी की भी एंट्री हो सकती है। वहीं फलक नाज की बहन शफक नाज भी बिग बाॅस के घर में वाइल्ड कार्ड आ सकती हैं। इतना ही नहीं टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का भी नाम सामने आ रहा है।

Related Articles

Back to top button