ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बारिश के कारण दिल्ली के रोहिणी इलाके में धंसी सड़क दीवार गिरने से महिला की मौत

 रविवार को हुई बारिश ने दिल्ली के कई इलाकों में तबाही मचाई। रोहिणी सेक्टर 23-24 के मुख्य चौक पर एक सड़क अचानक धंस गई। इसकी वजह से यातायात रुक गया और लोगों को डायवर्ट करना पड़ा। संयोग से इसकी वजह से किसी तरह से जान-माल की हानि नहीं हुई। लेकिन बीच सड़क पर करीब 15 मीटर चौड़ा ये गड्ढा, सड़क निर्माण की क्वालिटी और ड्रेनेस सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इसके अलावा कई जगहों से दीवार या पेड़ गिरने की भी सूचनाएं मिली हैं।

दीवार गिरने से मौत

रविवार को दिल्ली में अग्निशमन विभाग को 13 जगहों पर इमारत गिरने की कॉल मिली। इसमें चार लोगों को बचाया गया, जबकि एक की मौत हुई। उत्तरी जिले के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र में सेंट स्टीफंस अस्पताल में बने पशु चिकित्सा अस्पताल परिसर में पीछे की तरफ का दीवार का एक हिस्सा गिर गया। इसके चपेट में महिला आ गई और उसकी मौत हो गई। इस हादसे में एक बच्चे को भी हल्की चोटें आई हैं। डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि मृतका की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले की रहने वाली प्रीति के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी शव गृह में सुरक्षित रखवाया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल की दीवार जर्जर थी। मामले में फिलहाल अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत की धारा में रिपोर्ट दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button