ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

आज आशू की जमानत याचिका पर सुनवाई, 22 अगस्त को विजिलेंस ने किया था सैलून से गिरफ्तार

लुधियाना: पंजाब के पूर्व चर्चित कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू को विजिलेंस ने 22 अगस्त को ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। आशू को विजिलेंस टीम ने उस समय दबोचा, जब वह एक सैलून में बाल कटवाने गए थे। आशू करीब 8 दिन विजिलेंस के पास रिमांड पर भी रहे। इसके बाद उन्हें ज्यूडिशियल पटियाला जेल भेज दिया। आशू ने जिला अदालत में पहले जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन वह खारिज हो जाने के बाद आशू ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई है, जिसकी सुनवाई आज है।बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने ठेकेदार तेलू राम, संदीप भाटिया और जगरूप सिंह, पूर्व मंत्री आशु, उनके सहयोगी पंकज मीनू मल्होत्रा, इंद्रजीत इंदी, कमीशन एजेंट कृष्ण लाल,पूर्व उप निदेशक राकेश सिंगला, सेवानिवृत्त (DFSC) सुरिंदर कुमार बेरी, पनसप के जिला प्रबंधक जगनदीप ढिल्लों (अब निलंबित), पार्षद पति अनिल जैन, मुल्लांपुर दाखा नगर परिषद अध्यक्ष तेलू राम बंस के भाई महावीर बंसल व दो अन्य आढ़तियों को नामजद किया है।ट्रक की जगह कार और बाइक के नंबर दिएविजिलेंस ब्यूरो की अब तक की जांच के अनुसार, तेलूराम ने तकरीबन 25 करोड़ रुपए हासिल किए। टेंडर लेने के लिए जमा की गई गाड़ियों की लिस्ट में कार, स्कूटर-बाइक आदि के रजिस्ट्रेशन नंबर दिए गए। जिला टेंडर कमेटी को गेहूं की ढुलाई करने वाली गाड़ियों की लिस्ट की पड़ताल करनी थी, मगर कमेटी के मेंबरों ने भी मिलीभगत करके टेंडर अलॉट कर दिए। गेट पास में भी स्कूटर-कारों के नंबर लिखे गए। सरकारी अफसरों ने इन गेट पास के आधार पर ठेकेदारों को पेमेंट कर दी।20-25 लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोपपूर्व मंत्री भारत भूषण आशू पर 2 हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है। आशू पर छोटे ठेकेदारों ने आरोप लगाए थे कि पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर में गड़बड़ी की गई। छोटे ठेकेदारों को नजरअंदाज करके 20-25 लोगों को फायदा पहुंचाया गया। हालांकि आशू का कहना है कि यह टेंडर DC की अगुवाई वाली कमेटियां अलॉट करती हैं। उनके खिलाफ साजिश के तहत आरोप लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button