ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने मचाई भारी तबाही 5 की मौत दिल्ली में भी बारिश का दौर जारी

मानसून ने हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही मचाई है। वरिष्ठ IMD वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है और रविवार को भी अत्यधिक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। ऊना में 228 MM बारिश हुई है। प्रदेश में आज भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोलन, शिमला, सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट और लाहौल स्पीति में येलो अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन और बाढ़ की वजह से प्रदेश में अब तक 5 लोगों की मौत हुई है।

उफान पर व्यास नदी

मंडी और कुल्लू जिलों के आसपास लगातार बारिश के कारण ब्यास नदी उफान पर है। हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का पानी उफान पर है, जिससे क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही रुक गई है। कई नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने की खबर है। पहाड़ी राज्य में कुल 133 सड़कें वाहन यातायात के लिए बंद हैं। कुल्लू जिला प्रशासन ने श्रीखंड महादेव यात्रा 11 जुलाई तक स्थगित कर दी है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर हुई तबाही के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुल्लू में कई गाड़ियां बाढ़ में बहती दिखीं।

शिमला-कालका रूट की ट्रेनें रद्द

बारिश की वजह से ब्यास नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से इसके किनारे के कई मकान ढह गये । कुल्लू में राष्ट्रीय राजमार्ग 3 का एक हिस्सा भी ब्यास नदी के उफान में बह गया। मंडी का पंचवक्र मंदिर भी डूब गया है। बारिश की आशंका को देखते हुए रेलवे ने शिमला-कालका रूट की सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

स्कूलों में छुट्टियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि पिछले 48 घंटों से हिमाचल प्रदेश में बहुत बारिश हुई है। इससे जान-माल का नुकसान हुआ है मगर जान का नुकसान कम हुआ है। हमने लोगों से नदियों के किनारे नहीं जाने का अनुरोध किया है। अगले 24 घंटे में और तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ पर्यटक फंसे हुए हैं मगर वो सभी सुरक्षित हैं। हमारी सरकार उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है। हमने स्कूल में 2 दिन की छुट्टी घोषित कर दी है।

दिल्ली-NCR में बारिश

उधर राजधानी दिल्ली और आसपास आज भी लगातार बारिश हो रही है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जलजमाव की स्थिति बन गई है और ट्रैफिक पर बुरा असर पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।

Related Articles

Back to top button