ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani के सेट से सामने आया BTS वीडियो साड़ी में फिसल पड़ी थीं आलिया

बाॅलीवुड के बेहतरीन कलाकार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, ट्रेलर को देखने के बाद फैंस फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ करण जौहर 7 सालों बाद डायरेक्शन में कमबैक कर रहे हैं। इसी बीच धर्मा प्रोडक्शंस के सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के दौरान के बिहाइंड द सीन शेयर किए गए हैं। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है ‘सेट पर ये कहानी बिल्कुल अलग है, इससे पहले आप कपल से ऑन-स्क्रीन मिलें। यहां ऑफ-स्क्रीन सभी अनफिल्टर्ड मोमेंट्स की एक झलक देख लें।’

वायरल हुआ बीटीएस वीडियो

बिहाइंड द सीन्स वाले वीडियो में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करण जौहर शूटिंग के दौरान काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बर्फ में व्हाइट साड़ी पहनकर शूटिंग कर रहीं आलिया भट्ट गिरते-गिरते बचीं, जिसे देख करण जौहर खूब हंसे। वीडियो से करण जौहर के रिएक्शन काफी वायरल हो रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह भी मस्ती के मामले में पीछे नहीं हैं। वे बीटीएस क्लिप में कभी वैभवी मर्चेंट तो कभी करण जौहर के कंधे की मसाज देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में करण जौहर डिस्को दीवाने गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से आलिया भट्ट ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

राॅकी, रानी और करण जौहर की मस्ती

जब भी करण जौहर और आलिया भट्ट साथ नजर आते हैं तो अपनी पहली फिल्म को लेकर जरूर बात करते हैं। वहीं इस बार भी उन्होंने डिस्को दीवाने पर डांस किया। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बीटीएस क्लिप पर काफी फनी कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा रणवीर सिंह मसाज वाली दीदी की ड्यूटी निभा रहे हैं। वहीं कुछ लोग आलिया के लुक्स की काफी तारीफ कर रहे हैं। रोमांस और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button