ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

राजस्थान : सियासी संकट के बीच एक्टिव हुई बसपा

राजस्थान कांग्रेस में मची कलह के बीच मायावती की पार्टी भी एक्टिव हो गई है।बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने राजस्थान में 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी की राज्य इकाई के साथ सोमवार को बैठक की।बसपा ने एक बयान में कहा कि बैठक में आनंद ने राज्यों को दो जोन में विभाजित किया। पहले जोन में 16 जिले तथा दूसरे में 17 जिले आते हैं। इसमें कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम और प्रदेश इकाई के प्रमुख भगवान सिंह बाबा को पहले जोन का जिम्मा सौंपा जाएगा। बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ, सुरेश आर्या तथा सीताराम मेघवाल को दूसरे जोन की जिम्मेदारी दी जाएगी। आनंद ने अनुशासनहीनता के लिए बसपा से निष्काासित किए गए 12 लोगों की वापसी की भी घोषणा की।
आकाश आनंद ने ट्विटर पर बैठक से पहले कहा, राजस्थान विधानसभा चुनाव हमारे समाज के लिए सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि ‘मान, सम्मान और स्वाभिमान’ की लड़ाई हैं।” बैठक के बाद उन्होंने ट्वीट किया, ”आज बीएसपी राजस्थान प्रदेश की बैठक में यह तय किया गया कि आने वाले 2023 में हर हाल में राजस्थान में बीएसपी को बैलेंस ऑफ पावर बनाकर सरकार बनानी है। सभी जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्षों से मिले आश्वासन ने उम्मीद जगी है कि इस बार राजस्थान से अच्छा रिजल्ट मिलेगा।”

Related Articles

Back to top button