ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए जाना होगा कानपुर और झांसी

हमीरपुर: हमीरपुर जिला अस्पताल में ब्लड सपरेटर यूनिट का निर्माण कार्य बहुत ही धीमा चल रहा है। जनपद में प्लेटलेट्स निकालने का कोई इंतजाम नहीं है। इसके कारण डेंगू मरीजों के प्लेटलेट्स घटते ही कानपुर की दौड़ लगानी पड़ रही है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग डेंगू और बुखार की जांच के पर्याप्त इंतजामों के दावे कर रह है।सितंबर, अक्टूबर के महीने में हर साल डेंगू और बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी आती है। पिछले पंद्रह दिनों में अत्यधिक बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है। इसी के साथ डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। जिला अस्पताल में ब्लड सपरेटर यूनिट की स्थापना का कार्य चल रहा है।हमीरपुर जिला अस्पताल।सिविल का काम हो चुका है पूरासिविल का काम हो चुका है, कुछ मशीनें भी आई हैं, लेकिन यूनिट अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है। यानी किसी गंभीर डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ती है तो ब्लड बैंक में पर्याप्त ब्लड होने के बावजूद उसे प्लेटलेट्स नहीं मिल पाएगी। ऐसे मरीज की जान बचाने को लेकर उसे कानपुर ले जाना ही एकमात्र विकल्प होगा।डॉक्टर बोले-यूनिट को जल्द किया जाएगा चालूडॉ.आरएस प्रजापति, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल ने बताया की ब्लड सपरेटर यूनिट का काम अभी चल रहा है। कुछ मशीनें आ भी गई हैं। प्रयास किया जा रहा है कि इसे जल्द से जल्द चालू कर दिया जाए। फिलहाल डेंगू के गंभीर मरीज को अगर प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ती है तो उसे इसके लिए कानपुर या फिर झांसी मेडिकल कॉलेज ही जाना होगा।

Related Articles

Back to top button