ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

BJP के लिए बेहद अहम होगा अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद उनका यह कश्मीर का दूसरा दौरा होगा।इससे पहले शाह पिछले साल पुलवामा और श्रीनगर पहुंचे थे। गृहमंत्री घाटी में आतंक रोधी अभियान और सुरक्षा के ताजा हालात की समीक्षा करेंगे लेकिन चुनाव की सुगबुगाहट के बीच उनका यह दौरा राजनीतिक रूप से ज्यादा महत्वपूर्ण होगा।भाजपा कश्मीर में अपने लिए संभावनाएं तलाश रही है। पिछले दिनों राज्यसभा में गुलाम अली का मनोनयन इसी कड़ी में अहम कदम था। गुलाम अली गुर्जर मुस्लिम समुदाय से आते हैं। इस समुदाय को पहले ज्यादा प्रतिनिधित्व नहीं मिला था। ऐसे ही अन्य उपेक्षित समूहों पर भाजपा की नजर है। जो परिसीमन के बाद काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं। सूत्रों ने कहा कि कश्मीर में कई राजनीतिक घटनाक्रम हो रहे हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद गुलाम नबी आजाद ने नई पार्टी बना ली है। भाजपा से उनकी राजनीतिक समझ बनने का अनुमान भी जानकार लगा रहे हैं।गृहमंत्री 30 सितंबर को जम्मू पहुंचेंगे। वे एक अक्तूबर को राजौरी जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह चुनावी तैयारियों का जायजा भी लेंगे। गृहमंत्री इस दौरान उत्तरी कश्मी के बारामूला में और राजौरी में रैली करेंगे। बताया जा रहा है कि इन रैलियों में कई बड़े ऐलान भी हो सकते हैं। गृहमंत्री की 2 अक्तूबर को बारामूला में होने वाली रैली में न केवल उत्तरी कश्मीर के लोग बल्कि कश्मीर के विभिन्न जिलों से लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button