ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

दर्शकों को पसंद आ रही आतंकवादियों की आत्माओं की कहानी पढ़िए रिव्यू

लंबे इंतजार के बाद संजय पूरन सिंह के निर्देशन में बनी विवादित फिल्म ’72 हूरें’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जब से इस फिल्म के रिलीज का ऐलान हुआ है, तभी से फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है। अब फिल्म काफी विवादों के बाद रिलीज हुई है, जिस पर दर्शकों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर दर्शक इस फिल्म को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। 72 हुरें फिल्म को अनिल पांडे और जुनैद वासी ने लिखा है। फिल्म में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर लीड रोल में हैं। ये फिल्म हिंदी, अंग्रजी, असमिया, बंगाली, भोजपुरी, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मराठी पंजाबी, तमिल और तेलुगु सहित 10 स्थानीय भाषाओं में रिलीज हुई है।

ऐसी है फिल्म की कहानी

72 हुरें में दिखाया गया है कि कैसे आतंकवादी बनाए जाने के लिए किसी आदमी का ब्रेनवाश किया जाता है। ये फिल्म दो मृत आतंकवादियों पर आधारित है। ये आतंकवादी खोई हुई आत्माओं के रूप में धरती पर घूमते हैं। दोनों यहां 72 हुरें के आने और उन्हें स्वर्ग ले जाने का इंतजार करते हैं। फिल्म की कहानी को काफी आर्टिस्टिक स्टाइल में बताने की कोशिश की है। निर्माताओं ने ये दिखाने की कोशिश की है कि आतंकवादी और हमलावरों के लिए नरक असल में कैसा दिखता है। फिल्म की शुरुआत एक मौलवी के भाषण से होती है, जो आतंकवादियों को बताते हैं कि अपने मिशन में खुद को बलिदान करने पर सीधे स्वर्ग जाते हैं।

लोगों ने शेयर किया अपना रिव्यू

फिल्म को लेकर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा एक एंटरटेनिंग कहानी जो इमोशन्स से भरपूर है। ये फिल्म सिनेमा की ताकत को दिखाती है। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘शानदार प्रदर्शन, बेहतरीन कहानी और पावरफुल मैसेज, 72 हुरें में ये सब कुछ है। जरूर देखें।’ एक अन्य ने लिखा ‘पहले 15 मिनट बहुत शानदार हैं। बहुत ही अट्रैक्टिव कहानी, अच्छा प्रदर्शन, ब्लैक एंड व्हाइट थीम काफी अट्रैक्टिव है। ब्रेनवाॅश के अच्छे सीन हैं। मौलाना का प्रदर्शन काफी अच्छा है।’

Related Articles

Back to top button