ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

वीडियो वायरल : ऐश्वर्या राय ने छुए गुरु मणिरत्नम के पैर

मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवम 1’ 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। यह पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ के सितारे एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय भी नजर आएंगी और वह इन दिनों अपनी इस बिग बजट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं,  इसी बीच, ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम के पैर छूते हुए दिख रही हैं।
दरअसल, यह वीडियो ‘पीएस 1’ के प्रमोशनल इवेंट का है, जिसमें ऐश्वर्या राय और मणिरत्नम एक साथ बैठे हुए हैं। यह वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय, मणिरत्नम के पैर छूती हैं। हालांकि, इस दौरान निर्देशक उन्हें रोकते भी हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का यह प्यार भरा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि ऐश्वर्या राय, मणिरत्नम को अपना गुरु मानती हैं। साल 1997 में ऐश्वर्या राय ने मणिरत्नम की फिल्म ‘इरुवर’ से सिनेमा जगत में कदम रखा था। इसके बाद वह मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गुरु’ और ‘रावण’ में भी दिखी थीं।
बता दें कि मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पीएस 1’ को लायका प्रोडक्शन्स ने मद्रास टॉकीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा, चियान विक्रम, तृषा, जयम रवि, और कार्ति जैसे सितारे एक साथ नजर आएंगे। ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ तमिल, हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी।

Related Articles

Back to top button