ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बारिश में इम्यूनिटी बढ़ाना है तो इन चीजों के साथ करें ACV का सेवन

आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एप्पल साइडर विनेगर से सेवन से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में काफी कुछ बताया जा रहा है। Apple Cider Vinegar वैसे तो सदियों में खाद्य सामग्री में शामिल रहा है, लेकिन बीते कुछ वर्षों में इससे होने वाले फायदों के बारे में जागरूकता काफी बढ़ी है। Apple Cider Vinegar बाल, त्वचा, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्वास्थ्य के साथ-साथ दिल के लिए काफी लाभदायक होता है।

Apple Cider Vinegar के साथ शहद, अदरक और हल्दी का सेवन किसी औषधि के समान काम करता है और यह सुपर फूड बन जाता है। सर्दी और फ्लू के दौरान घरेलू उपचार के रूप में इसका उपयोग किया जाता है। इसके अलावा बारिश के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप Apple Cider Vinegar का इस प्रकार सेवन कर सकते हैं –

सेब साइडर सिरका और शहद

शरीर की इम्यूनिटी में सुधार लाने के लिए गर्म पानी में शहद के साथ Apple Cider Vinegar का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। सर्दी या बारिश के मौसम में इसके नियमित सेवन मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके लिए 1 गिलास पानी में 2 चम्मच सिरका और 2 चम्मच शहद मिलाएं।

नींबू और अदरक के साथ

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ वजन घटाने में भी Apple Cider Vinegar मददगार होता है। नींबू और अदरक के रस के साथ सेब साइडर सिरका का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। एक गिलास में नींबू का रस, एक चम्मच ताजा अदरक का रस और एक चम्मच सेब साइडर सिरका मिलाएं। स्वाद के लिए इसमें हल्की लाल मिर्च मिला सकते हैं।

हरी चाय के साथ एप्पल साइडर

ग्रीन टी का उपयोग आमतौर पर लोग वजन घटाने के लिए करते हैं। ग्रीन टी के साथ यदि Apple Cider Vinegar का सेवन करते हैं तो यह शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है। 1 कप गर्म ग्रीन टी के पानी में 1 चम्मच सेब साइडर सिरका, नींबू का रस, अदरक पाउडर और शहद मिलाकर सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन निकल जाते हैं।

डिस्क्लेमर

स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Back to top button