ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

Venus Transit 2023: अगले 23 दिन इन राशियों की रहेगी मौज शुक्र देव चमकाएंगे भाग्य

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर महीने कई ग्रह समय पर गोचर करते हैं। 7 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र एक राशि में 23 दिन तक रहता है। सिंह राशि में मंगल ग्रह पहले से विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति अच्छे परिणाम देगी। शुक्र ग्रह के गोचर से अगले 23 दिनों तक कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इस अवधि में आय में बढ़ोतरी होने के संकेत है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह दूसरे और सातवें भाव के स्वामी है। शुक्र का गोचर प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाएगा। आप अपने रिश्तों को लेकर संजीदा रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय रोमांटिक हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण होगा। नौकरी में परिवर्तन की स्थिति बन सकती है।

उपाय- शुक्रवार के दिन चावल की खीर बनाकर देवी दुर्गा को भोग लगाएं।

वृष राशि

शुक्र के गोचर से वृष राशि वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। भाग्य आपका साथ देगा। सैलरी में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभ रहेगा।

उपाय- शुक्र मंत्र का जाप करना उपयुक्त रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के जीवन में इस दौरान प्रसन्नता बढ़ेंगी। लाभ की नई संभावनाएं बनती नजर आ रही हैं। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी को लेकर भी शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। कामकाजी लोगों को इस दौरान अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

उपाय- भगवान श्रीराम की उपासना करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। विदेश में बिजनेस करने वालों को फायदा हो सकता है। विदेश जाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। किसी बड़े शौक को पूरा करने के लिए कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं।परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button