ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

100 रुपये में मिलेगा फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ देखने का मौका! 

मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ 30 सितंबर को दुनियाभर में तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में भी खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, अब खबर है कि ‘पीएस 1’ को दर्शक महज 100 रुपये में देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मणिरत्नम ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ को ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इसके टिकट की कीमत 100 रुपये रखना चाहते हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने थिएटर मालिकों से मुलाकात की थी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि थिएटर मालिक उनके सुझाव पर सहमत हुए हैं या नहीं। रिपोर्टेस की मानें तो बैठक में एक अंदरूनी सूत्र ने बताया है कि मणिरत्नम की बात से थिएटर मालिक भी सहमत हो गए हैं।
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी ‘पीएस 1’ एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म तमिल नॉवेल पर आधारित है, जिसकी कहानी चोल साम्राज्य के इर्द-गिर्द घूमती है। इस नॉवेल को कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखा गया है। यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, जिसे लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, तृषा कृष्णन, कार्थी, ऐश्वर्या लक्ष्मी और जयम रवि जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button