ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पीएम मोदी को 100 वर्षों की सात हजार फिल्मों का संग्रह सौंपना चाहते हैं मनीष

रायपुर। फिल्में देखना तो हर किसी को पसंद है, लेकिन रायपुर में एक ऐसे व्यक्ति भी हैं, जिन्होंने 100 वर्षों की करीब सात हजार फिल्मों का कलेक्शन है। उनका यह संग्रह किसी संग्रहालय से कम नहीं है। रायपुर के नहरपारा के रहने वाले 53 वर्षीय मनीष टांक बचपन से फिल्म देखने के शौकीन हैं। वे पिछले 32 वर्षों से फिल्मों का कलेक्शन कर रहे हैं। उन्होंने इन फिल्मों की सीडी का कलेक्शन किया है। इसमें आर्ट, कामेडी, एक्शन से लेकर हर तरह की फिल्में हैं। अब मनीष इन फिल्मों के कलेक्शन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपना चाहते हैं।

मनीष का कहना है कि कई राज्य सरकारों से उन्होंने फिल्मों के संरक्षण को लेकर संपर्क किया, लेकिन उम्मीद पूरी नहीं हुई। सिर्फ केंद्र सरकार ही इसे संरक्षित कर सकती है। एक फिल्म संग्रहालय बनाकर इसे सहेजा जा सके। पीएम मोदी सात जुलाई को रायपुर आने वाले हैं। मनीष का कहना है कि वे पूर्व सीएम डा. रमन सिंह के माध्यम से पीएम मोदी को इसके लिए एक पत्र भी देंगे। इससे पहले मनीष ने अगस्त, 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखा था। इसमें इन फिल्मों को नोएडा में बन रही फिल्म सिटी को सौंपने के बारे में लिखा गया था।

लता और किशोर के नाम से बने फिल्म संग्रहालय

मनीष का कहना है कि एक फिल्म संग्रहालय नोएडा की फिल्म सिटी में बनाया जा सकता है। इसका नाम लता मंगेश्कर और किशोर कुमार के नाम से हो, इसके लिए पीएम मोदी से निवेदन करूंगा।

शौकिया शुरू किया कलेक्शन, बना डाली लाईब्रेरी

मनीष बताते हैं कि उन्होंने 32 वर्ष पहले शौकिया तौर पर फिल्मों का कलेक्शन शुरू किया था। उनके पास 1913 से लेकर 2013 तक की सात हजार फिल्मों का कलेक्शन है। इसमें 22 फिल्में ऐसी हैं, जो बमुश्किल ही मिलती हैं। इनमें 1913 में रिलीज हुई फिल्म ‘राजा हरिशचंद्र’ से लेकर अब तक की फिल्में शामिल हैं। फिल्म लेबोरेटरी पुणे में लगी आग के बाद बहुत-से कलेक्शन नष्ट हो गए थे। मनीष के पास अमिताभ बच्चन की 108 बेहतरीन फिल्मों का कलेक्शन है।

Related Articles

Back to top button