ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

सस्पेंस और रोमांस से भरी है जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की बवाल टीजर आउट

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म ‘बवाल’ इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में दोनों लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें वरुण और जाह्नवी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनकी लव स्टोरी काफी सीरियस और सस्पेंस से भरपूर है। प्राइम वीडियो पर बवाल फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। वरुण काफी लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर रोमांस करते दिखाई देने वाले हैं।

सस्पेंस और रोमांस के भरी है बवाल

जाह्नवी के साथ वरुण धवन पहली बार रोमांस करते दिखेंगे। टीजर में देखकर लग रहा है कि उनके रिश्ते में कोई दिक्कत चल रही होती है। टीजर में लिखा भी आता है कि हर एक लव स्टोरी की अपनी जंग होती है। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा सकता है। टीजर के आखिर में एक ऐसा सीन भी दिखाया जाता है, जिसमें कई सारे कैदियों को एक साथ बंद कर दिया गया है। ये सीन पूरे टीजर में काफी अलग है। ट्रेलर में इन सीन को लेकर खुलासा किया जा सकता है। फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 21 जुलाई को स्ट्रीमिंग की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। साथ ही फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। बवाल के जरिए वरुण धवन अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इससे पहले जाह्नवी अपना ओटीटी डेब्यू कर चुकी हैं। फैंस इस टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की बवाल साल 2023 की मच अवेटेड फिल्म है। बवाल को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है। वहीं, अब टीजर ने फिल्म की कहानी की कुछ परतें खोल दी है, जो एक्साइटमेंट को बढ़ाने वाली है।

Related Articles

Back to top button