ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर महिला की मौत पति घायल

बुरहानपुर। इंदौर-इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के शहरी हिस्से में सड़क पर हुए अतिक्रमण और वाहन पार्किंग के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

बुधवार दोपहर मातृ सेवा सदन अस्पताल के सामने एक ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल है।

बाइक पर दो साल का एक बच्चा भी सवार था, लेकिन उसे चोट नहीं आई है। शिकारपुरा थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के जलगांव जिले के सावखेड़ा निवासी सुरसिंग अपनी पत्नी नंदा के साथ असीरगढ़ के पास हसनपुरा में रहने वाली बेटी के घर गए थे।

उनके साथ दूसरी बाइक से उनका भाई सुभाष और उसकी पत्नी रंजना भी गए थे। दोनों बाइक से बुधवार दोपहर जलगांव लौट रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।

जिससे कुछ देर के लिए हाइवे पर वाहनों का आवागमन थम गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल पति को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।

Related Articles

Back to top button