ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए शाहरुख खान लाॅस एंजेलिस में फिल्म सेट पर हुआ एक्सीडेंट

 हाल ही में शाहरुख खान एक शूट के लिए यूएस लाॅस एंजेलिस गए थे। जहां उनका एक्सीडेंट हो गया। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक इस एक्सीडेंट के बाद शाहरुख की सर्जरी भी करनी पड़ी है। दरअसल शाहरुख एक प्रोजेक्ट के लिए यूएस में शूटिंग कर रहे थे, जहां इस दौरान उनकी नाक में चोट लग गई। उनकी नाक से खून बहने लगा, जिसके कारण उन्हें जल्द से जल्द हॉस्पिटल ले जाया गया। उनका एक छोटा सा ऑपरेशन भी करना पड़ा था। डॉक्टर्स की टीम ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। लगातार बहते खून को रोकने के लिए शाहरुख की छोटी सी सर्जरी करनी पड़ी।

एक्सीडेंट के बाद हुई शाहरुख की सर्जरी

ऑपरेशन के बाद शाहरुख के नाक पर बैंडेज बंधा दिख रहा था। शाहरुख इंडिया लौट आए हैं और अपनी चोट से उबर रहे हैं। अभी तक शाहरुख की टीम ने उनके इस हादसे को लेकर कोई भी अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ना ही अभी तक शाहरुख की तरह से ऐसी कोई सूचना दी गई है। ये खबर सुनकर शाहरुख के फैंस काफी दुखी हो रहे हैं और एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो इसी साल उनकी फिल्म ‘पठान’ रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपए की कमाई की है।

शाहरुख का वर्कफ्रंट

अब फैंस शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर इसी महीने रिलीज किया जाएगा। शाहरुख की इस फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। वहीं रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही शाहरुख के पास राजकुमार हीरानी की फिल्म ‘डंकी’ में भी नजर आने वाले हैं, जिसमें विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी हैं।

Related Articles

Back to top button