ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

एक किसिंग सीन से शुरू हुई थी रणवीर-दीपिका की लव स्टोरी जानिए कैसे शादी तक पहुंची बात

 बाॅलीवुड के पावर कपल माने जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही बेहतरीन कलाकार हैं। रणवीर सिंह कल यानी 6 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाएंगे। एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ खास किस्से बताने जा रहे हैं। दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी काफी दिलचस्प और फेमस है। संजय लीला भंसाली की फिल्म के सेट से दोनों के प्यार की कहानी शुरू हुई थी।

साल 2018 में की थी शादी

14 नवंबर 2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने कोंकणी रीति-रिवाजों से इटली के लेक कोमो में शादी की थी। रणवीर और दीपिका की शादी को 5 साल पूरे होने वाले हैं। रणवीर और दीपिका ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।

पहली ही फिल्म से दोनों के प्यार की शुरुआत हो गई थी। साल 2012 में संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला- रामलीला के सेट से दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी शुरू हुई।

इस फिल्म के गाने अंग लगा दे के अंत में एक किसिंग सीन फिल्माया गया था। गाने की शूटिंग के दौरान किसिंग सीन में डायरेक्टर ने जब कट बोला तो रणवीर और दीपिका फिर भी एक-दूसरे को किस करते रहे।

किसिंग सीन से शुरू हुई लव स्टोरी

इस सीन के बाद सुर्खियां आने लगी कि रणवीर और दीपिका के बीच कुछ न कुछ चल रहा है। शूटिंग के दौरान जब भी ब्रेक मिलता था, दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे। दोनों साथ खाना खाते थे, वैनिटी में घंटो साथ वक्त बिताते थे।

बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान भी दोनों के बीच प्यार सभी को नजर आता था। इस फिल्म की शूटिंग के समय अपना सीन शूट होने के बाद भी रणवीर, दीपिका के लिए रुके रहते थे।

वे दीपिका का पूरा ख्याल रखते थे। दोनों एक-दूसरे को सेट पर बेबी कहकर बुलाते थे। दीपिका और रणवीर की जोड़ी अब तक फाइंडिंग फैनी, पद्मावत और 83 फिल्म में नजर आ चुकी

Related Articles

Back to top button