ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

वर्किंग डे पर कमाल नहीं दिखा पाई सत्यप्रेम की कथा फिल्म की कमाई में आई गिरावट

SatyaPrem Ki Katha Box Office Day 6: कुछ समय पहले ही रिलीज हुई फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की थी। लेकिन फिर वीक डे पर फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने वीकेंड पर बंपर कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा जंप लिया था। अब एक बार फिर सत्यप्रेम की कथा का जादू फीका पड़ता दिखाई दे रहा है। कार्तिक और कियारा ने अपनी फिल्म का अच्छा-खासा प्रमोशन किया था।

सत्यप्रेम की कथा की कमाई में गिरावट

मंगलवार को रिलीज के छठे दिन फिल्म ने 5 करोड़ से भी कम का कलेक्शन किया है। कार्तिक और कियारा की फिल्म सत्यप्रेम की कथा ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसके बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन दर्शकों और फैंस से सत्यप्रेम की कथा को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज के पांचवे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 4.21 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो काफी कम था।

रिलीज के छठवें दिन इतना रहा कलेक्शन

वहीं अब मंगलवार यानी फिल्म रिलीज के 6वें दिन का फिल्म कलेक्शन 4.20 करोड़ बताया जा रहा है। वहीं फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो सत्यप्रेम की कथा ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अब तक करीब 46.91 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 9.25 करोड़, दूसरे दिन 7 करोड़, तीसरे दिन 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस तरह वीकेंड पर ही फिल्म ने 38.59 करोड़ कमाए थे। सत्यप्रेम की कथा का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। इस फिल्म से कार्तिक और कियारा की जोड़ी दूसरी बार पर्दे पर साथ नजर आई। इससे पहले दोनों ‘भुल-भुलैया 2’ में दिखाई दिए थे।

 

Related Articles

Back to top button