ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

इंदौर उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी में तेजी

 इंदौर। बीते दो दिनों की नरमी के बाद सोना और चांदी में भी छुटपुट रूप से निवेशकों की नीचे दामों पर लेवाली आने के कारण कीमतों में तेजी दर्ज की गई। कामेक्स वायदा में भी सटोरियों की लेवाली अच्छी होने से कामेक्स पर सोना आठ डालर बढ़कर 1928 डालर प्रति औंस और चांदी आठ सेंट बढ़कर 22.99 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसका भी प्रभाव भारतीय बाजारों पर देखा गया।

इंदौर में सोना कैडबरी हाजिर में 150 रुपये बढ़कर 59900 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 300 रुपये बढ़कर 70650 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। कामेक्स सोना ऊपर में 1928 तथा नीचे में 1919 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 22.99 व नीचे में 22.55 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 59900 सोना (आरटीजीएस) 60050 सोना (91.60 कैरेट) 55005 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। सोमवार सोना 59750 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 70650 चांदी टंच 70750 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 71100 रुपये प्रति किलो बोली गई। सोमवार को चांदी 70350 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60000 रुपये तथा सोना रवा 59900 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 70800 रुपये और चांदी टंच 70700 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60100 रुपये तथा सोना रवा 60050 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 71200 रुपये तथा चांदी टंच 71300 रुपये किलो बोली गई।

Related Articles

Back to top button