ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

59 दिनों तक राशियों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा इनकम में होगी वृद्धि

सनातन धर्म में श्रावण मास भगवान शिवजी को समर्पित है। इस महीने में भक्त महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए रुद्राभिषेक करते हैं। साथ ही व्रत रखते हैं और भोलेनाथ के मंत्रों का जाप भी किया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल श्रावण मास 59 दिनों का है। इस बार कुल 8 सोमवार है। जानिए इस माह किन राशियों पर भगवान शिव की असीम कृपा रहेगी।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इस राशिवालों को नियमों का पालन करते हुए महादेव की पूजा करनी चाहिए। शिवजी को गंगा जल और गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से करियर में ग्रोथ होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक शुभ समाचार मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। भोलेनाथ आप पर मेहरबान रहेंगे। वे आप पर विशेष कृपा बरसा सकते हैं। दांपत्य जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग अच्छी खबर की उम्मीद कर सकते हैं। मानसिक शांति और जीवन में संतुलन मिलने की संभावना है। नौकरी चाहने वालों को अवसर मिल सकता है। शिव का अभिषेक करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर शनिदेव और भगवान शिव दोनों की कृपा होती है। इस राशि के लोग श्रावण में शिवजी को बेलपत्र, गंगाजल और गाय का दूध चढ़ाएं।

कुंभ राशि

इस राशि का स्वामी शनि देव है। इस राशिवालों के लिए भगवान शिव की पूजन करना लाभकारी है। सावन सोमवार का व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। पेशेवर मोर्चे पर सफल रहेंगे। धन के साथ-साथ इनकम में वृद्धि होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button