ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

फ्रांस में भड़की हिंसा हालात बेकाबू 249 पुलिसकर्मी घायल 875 गिरफ्तार लग सकता है आपातकाल

फ्रांस में हालात बेकाबू हो गए हैं। 17 वर्षीय किशोर की पुलिस फायरिग में मौत के बाद फ्रांस में शांति भंग हो गई है। कई शहरों और कस्बों में तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट की घटनाएं जारी हैं। थानों और पुलिस वाहनों को निशाना बनाया जा रहा है। हिंसा को रोकने के प्रयास में 249 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने उपद्रव की घटनाओं में शामिल 875 लोगों को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दंगे के बेकाबू हालात के चलते ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ की बैठक बीच में छोड़कर पेरिस लौट आए हैं। उन्‍होंने फिलहाल आपातस्थिति लागू करने से इन्कार किया है लेकिन प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने सभी विकल्प खुले होने की बात कही है।

क्‍यों मचा है बवाल

मंगलवार को पेरिस के उपनगर नैंटेरे में कार चला रहे नाइजीरिया-मोरक्को मूल के किशोर नाहेल को पुलिस ने रोका था और कहासुनी के बाद गोली मार दी थी। इस घटना के बाद वर्षों से नस्ली भेदभाव झेल रहे गरीब और मध्यवर्गीय लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने तोड़फोड़ व आगजनी शुरू कर दी।

सरकारी संपत्ति को बड़ा नुकसान

धीरे-धीरे यह उपद्रव देश के ज्यादातर शहरों-कस्बों में फैल गया। पूरे देश में सरकारी और निजी भवनों में तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट की सैकड़ों घटनाएं हुई हैं। सरकारी बसों, कारों समेत सैकड़ों वाहनों को जला दिया गया है। सैकड़ों दुकानें लूट ली गई हैं या उनमें आग लगा दी गई है। चार दिनों में इन घटनाओं में हजारों करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान की आशंका है।

40 हजार से ज्‍यादा पुलिसकर्मी तैनात

उपद्रवियों से निपटने के लिए देश में 40 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। गुरुवार-शुक्रवार की रात 79 पुलिस थानों व अन्य पुलिस संपत्तियों और 119 सरकारी भवनों पर हमले होने की सूचना है। 34 सामुदायिक केंद्रों और 24 स्कूलों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

Related Articles

Back to top button