ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

जावेद मियांदाद बोले- पीएम बनने में इमरान खान की मदद की लेकिन उसने शुक्रिया तक नहीं कहा

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने बड़ा बयान दिया है। जावेद का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने में इमरान खान (Pak PM Imran Khan) की मदद की, लेकिन इमरान ने शुक्रिया तक नहीं किया।

ARY न्यूज को दिए साक्षात्कार में जावेद मियांदाद ने यह बात कही। इसी दौरान एक सवाल के जवाब में मियांदाद ने कहा, मेरे पिता को क्रिकेट का बहुत शौक था। मैं और मेरे भाई गली में और घर की छत पर क्रिकेट खेलते थे।

जावेद मियांदाद ने कहा कि जब भी वह राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते थे, तो टीम के हारने पर अंतर को कम से कम रखने की कोशिश करते थे। यही कारण है कि किसी भी खिलाड़ी ने उनकी कप्तानी पर आपत्ति नहीं जताई।

जावेद मियांदाद ने पिछले दिनों भारत-पाकिस्तान क्रिकेट (IND vs PAK) पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम को क्रिकेट खेलने के लिए भारत आना चाहिए और यदि वे नहीं आते हैं तो पाकिस्तान टीम को भी भारत नहीं जाना चाहिए।

बता दें, ‘आतंकवाद और खेल एक साथ नहीं चल सकते हैं’, अपनी इस दलील को आधार बनाते हुए भारत ने पाकिस्तान में एशिया कप खेलने से इनकार कर दिया। इसका पड़ोसी देश के क्रिकेट बोर्ड PCB को बड़ा नुकसान हुआ।

जवाब में पाकिस्तान ने अब तक भारत में इस साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC CWC 2023) में खेलने का फैसला नहीं किया है। पीसीबी का कहना है कि उनकी सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही टीम भारत आ पाएगी।

पाकिस्तान ने गुजरात के अहमदाबाद शहर में खेलने पर भी आपत्ति जताई थी, लेकिन आईसीसी (ICC) ने उनकी हर आपत्ति को खारिज कर दिया और क्रिकेट वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया।

Related Articles

Back to top button