ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पूर्व पार्षद अंसारी ने निगम कर्मचारी से किया अभद्र व्यवहार एफआइआर दर्ज

इंदौर। पूर्व पार्षद अंसाफ अंसारी के खिलाफ नगर निगम के दरोगा ने सेंट्रल कोतवाली पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। जोन 11 के पूर्व पार्षद अंसाफ अंसारी ने निगम कर्मचारी व अधिकारी को फोन पर अपशब्द, गालीगलौज, मारने की धमकी दी थी।

अभद्र व्यवहार का आडियो इंटरनेट मीडिया पर आने के बाद निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने संबंधित दरोगा विनीत पुत्र कृष्ण बोयत को अंसारी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। बोयत ने सेंट्रल कोतवाली जाकर अंसारी के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा कार्य नहीं करने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 353, 294, 506 के तहत केस दर्ज किया है।

निगम का काम रोका

बोयत ने थाने पर बताया कि, वह वार्ड क्रमांक 60 में दरोगा है। वह सैफी होटल हाजरी पाइंट पर निगम का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अंसाफ अंसारी ने काम बंद करवा दिया। अंसारी ने सहायक दरोगा अनिल से मोबाइल फोन पर बात कराने का कहा। अनिल को फोन लगाने पर अंसारी ने फोन छीनकर अनिल को गालियां दी। इसकी एफआइआर सेंट्रल कोतवाली पुलिस थाने पर दर्ज कराई गई है।

Related Articles

Back to top button