ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 24 राज्यों की कंपनियों ने दिखाया रुझान 35 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति

भोपाल। युवाओं को कौशल विकास के साथ ही लर्न एंड अर्न की तर्ज़ पर आन जाब प्रशिक्षण की सुविधा के लिए लागू की गई मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में मध्य प्रदेश सहित 24 राज्यों की कंपनियों ने भी रुझान दिखाया है। इन कंपनियों ने योजना के पोर्टल में पंजीयन कराया है और प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए आगे आई हैं।

अब तक लगभग 10 हजार 432 प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया जा चुका है। वर्तमान स्थिति मे प्रतिष्ठानों द्वारा लगभग 34 हज़ार 785 प्रशिक्षण की सीट आरक्षित रखी गई है। यह पद प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को उद्योग उन्मुख नई तकनीक और प्रक्रियाओं में दक्षता लाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे उन्हें सहजता से रोजगार प्राप्त हो सकेगा।

यह योजना युवाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मंगलवार दोपहर 12 बजे भोपाल के रवींद्र भवन में एमएमएसकेवाय पोर्टल का शुभारंभ करेंगे और युवाओं से संवाद भी करेंगे। योजना में इंजीनियरिंग, पालिटेक्निक, आइटीआइ और उच्च शिक्षा कालेज के विद्यार्थियों के साथ कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को भी जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम का प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रसारण हो। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिलाते हुए स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण करने पर अथवा फ़ार्मेटिव एसेसमेंट के बाद मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोज़गार बोर्ड द्वारा स्टेट काउंसिल फार वोकेशनल ट्रेनिंग का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

योजना एक नजर में

पंजीकृत प्रतिष्ठान — 10,432

प्रकाशित पद– 34785

पात्रता आयु– 18 से 29 वर्ष

स्टाइपेंड–आठ से 10 हज़ार रुपये प्रतिमाह

शैक्षणिक योग्यता– 12वीं, आइटीआइ उत्तीर्ण या उससे उच्च शिक्षा

Related Articles

Back to top button