ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पानी टंकी में चढ़कर शिक्षक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के एक शिक्षक का वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में खाली शरीर में शिक्षक पानी टँकी में चढ़कर नृत्य करते दिख रहे है। शिक्षक के हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि एक सप्ताह में तीसरी बार शिक्षक ने ऐसा कृत्य किया है। उदयपुर के पानी टँकी में चढ़ कर लोगों को परेशानी में डालने वाले शिक्षक अपनी ही धुन में रहते है। इस बार पानी टँकी में चढ़े शिक्षक के शरीर मे कपड़े के नाम पर एक हाफ पैंट ही दिख रहा है। पानी टँकी में चढ़कर असुरक्षित तरीके से इधर-उधर टहलते रहते है।इस बार तो उन्होंने मस्ती में खूब नृत्य भी किया।इधर नीचे खड़े लोग उन्हें सुरक्षित तरीके से नीचे उतरने मिन्नतें करते रहते हैं। समझाइश के बाद वे पानी टंकी से नीचे उतरते हैं। शिक्षक के हाई वोल्टेज ड्रामा के कारण आस पड़ोस में रहने वाले लोग भी परेशान है। उन्हें डर इस बात का सताता है कि कोई अनहोनी न हो जाए।

नदी में मिले दोनों शव की शिनाख्त, दादा व पोती निकले मृतक

सूरजपुर (नईदुनिया न्यूज)। शनिवार को ओड़गी थाना क्षेत्र में गंगोत्री गांव से सटकर गुजरी महान नदी में मिले दोनों शव की पहचान दादा-पोती के रूप में की गई है। नदी में मिला शव जिले के दूरस्थ गांव चिकनी निवासी रामदुलार गोंड़ 62 वर्ष व उसकी पोती देवकुमारी पुत्री मदन सिंह 17 वर्ष की है। दोनों के नदी पार करते समय बहने से मौत हो गई थी।

बता दें कि ओड़गी थाना क्षेत्र के गंगोत्री गांव से सटकर महान नदी गुजरती है। शनिवार की शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने नदी के पानी में किनारे तरफ एक व्यक्ति एवं एक किशोरी का शव देखा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने ओड़गी पुलिस को दी थी। पुलिस ने नदी से दोनों शव को काफी मशक्कत से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। दोनों शव का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया। उसके पश्चात शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

नदी पार करने के दौरान बह गए थे दोनों-

बताया गया कि मृतक रामदुलार गोंड़ का पुराना घर चिकनी गांव तथा नया घर ग्राम जाज में है। वह मंगलवार दोपहर में रामदुलार अपने जाज स्थित नए घर जाने के लिए पोती देवकुमारी के साथ घर से निकला था। बलही डोंगा घाट में महान नदी पैदल पार करते समय वे नदी के तेज बहाव में बह गए थे। घटना से गांव में मातम का माहौल निर्मित है

Related Articles

Back to top button