ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
ग्वालियर

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में जन प्रतिनिधियों को जरूरतमंदों की बेहतर सेवा करने का मौका- केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर

कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित हुआ तो संबंधित अधिकारी को नहीं छोड़ा जायेगा-प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह
मुरैना 25 सितंबर 2022/ केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से प्रारंभ किये गये मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जनप्रतिनिधियों को अपनी सक्रियता दिखाने का बेहतर मौका है। वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पात्र लोगों को सरकार की कल्याणकारी नीतियों से लाभान्वित करें। यह अभियान 30 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान का श्रेय जनप्रतिनिधि जरूरतमंदों का उत्थान कर प्राप्त करें।
 प्रदेश के उद्यनिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में सभी पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ मिले। अगर कोई पात्र व्यक्ति योजना से वंचित रहता है तो उस अधिकारी को छोड़ा नहीं जायेगा। इसके लिये अधिकारी को ही जिम्मेदार समझा जायेगा।
 केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और जिले के प्रभारी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह रविवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री बनवारी लाल धाकड़, पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिर्राज डण्डौतिया, जौरा विधायक श्री सूबेदार सिंह, अंबाह विधायक श्री कमलेश जाटव, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री योगेशपाल गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हमीर सिंह पटेल, केलक्टर श्री बी कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी, जिला पंचायत के सीईओ श्री रोशन कुमार सिंह सहित समिति के अन्य सदस्यगण एवं कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे।
 बैठक की अध्यक्षता करते हुये केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण स्कीम है। सभी योजनाओं में पर्याप्त फण्ड उपलब्ध है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किश्त जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि देश में साढ़े 14 करोड़ किसान हैं। इनमें से दो-ढाई हजार किसान आयकरदाता होंगे। प्रधानमंत्री किसान निधि से जोड़ने के लिये सरकार किसानों के शुद्ध डाटा एकत्रित करने के लिये प्रयास कर रही है जिससे कोई भी किसान इस योजना से वंचित न रहे। आवासहीन लोगों को पूरी पारदर्शिता के साथ आवास उपलब्ध कराने पर जोर दिया। 2011 की बीपीएल सूची के अनुसार ऐसे 3 करोड़ लोग सामने आये हैं जिन्हें आवास देना है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में पात्र लोगों को लाभान्वित करने के लिये सेचुरेशन करते हुये अभियान के लक्ष्य को शतप्रतिशत पूर्ण करें।
 प्रदेश के उद्यानिकी प्रसंस्करण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि 31 अक्टूबर 2022 तक मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चलेगा, पूरा डेढ़ माह का समय इस अभियान को दिया है। इस अभियान में अपने क्षेत्र के लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभ दिलाने के लिये जनप्रतिनिधियों को बहुत अच्छा अवसर दिया है। वे रूचि लेकर ग्राम पंचायतों मे जाकर लोगों की सूची तैयार करके प्रशासन से उन्हें लाभ दिलायें। इसका श्रेय जनप्रतिनिधियों को ही जायेगा। जिला प्रशासन के अधिकारी तो अपने स्तर पर शिविर लगाकर यह कार्य कर रहे हैं लेकिन जनप्रतिनिधियों के लिये लोगों के बीच जाकर अपने परर्फोमेंस दिखाने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button