ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

मंगल ग्रह ने आधी रात मित्र सिंह राशि में किया प्रवेश

ग्वालियर। ऊर्जा के कारक गृह मंगल ग्रह रविवार रात्रि 1:17 बजे से अपनी नीच राशि छोडकर मित्र राशि सिंह में प्रवेश कर गए हैं। यहां वे 18 अगस्त तक रहेंगे। मंगल एक अग्नि तत्व गृह है। और सिंह एक अग्नि तत्व राशि है। अतः अपने मित्र की सिंह राशि में मंगल थोडे उग्र हो जाएंगे। सिंह राशि के सामने शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुम्भ में विराजमान हैं। आजकल वक्री चल रहे हैं। शनि मंगल के साथ समसप्तक योग बनाएंगे। अभी तक मंगल के कर्क राशि मे गोचर के दौरान शनि मंगल का षडाष्टक योग बन रहा था, जिसे ज्योतिष में बुरा योग माना जाता है। इसके कारण प्राकृतिक आपदाएं, दुर्घटनाएं भूकंप आते हैं। विगत दिनों इस तरह की घटनाएं, दुर्घटनाएं देखने को मिली थीं। मंगल और शनि आपस मे शत्रु हैं, के समसप्तक योग का कुछ राशियों पर शुभ और कुछ पर गलत प्रभाव पडेगा।

जानें किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

मेष राशि: स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है। विशेष रूप से पेट संबंधी तकलीफों का सामना करना पडेगा। मेष राशि के जातक अपने खान पान का विशेष ध्यान रखें।

कर्क: कर्क राशि वालों के द्वितीय भाव मे विराजमान रहेंगे मंगल। अत: कर्क राशि के जातक अपनी वाणी पर कन्ट्रोल करें अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।

मकर: मकर राशि वालों के अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे मंगल। ऐसे जातकों को सलाह दी जाती है कि वे वाहन धीमी गति से चलाएं। जल्दबाजी न करें। यदि संभव हो वाहन का प्रयोग इस अवधि में न करें।

मीन: मीन राशि वालों के कार्य इस अवधि मे पूर्ण तो हो सकते हैं, लेकिन उनमें अहंकार की भावना आने से उनके कुछ खास लोगों यदि जाब में हैं तो सीनियर बास से कहासुनी हो सकती है। इसलिए संयम बरतें। शेष राशियों के लिए परिणाम सामान्य रहेंगे।

Related Articles

Back to top button