बेटे वायु के साथ लंदन में खूब एंजॉय कर रही हैं सोनम कपूर शेयर की फैमिली फोटो
बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर इन दिनों अपनी फैमिली के साथ काफी समय बिता रही हैं। वे लंदन में हैं और उनके साथ खूब एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे अपने बेटे वायु के साथ नजर आ रही हैं। वे लंदन की सड़कों पर सैर कर रही हैं। सोनम अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यारे मोमेंट्स शेयर करती रहती हैं। इन फोटोज में सोनम के साथ उनके पति आनंद आहूजा और बेटा वायु दिख रहे हैं। वे लंदन के नोटिंग हिल्स पर वॉक करते नजर आ रहे हैं।
सोनम कपूर की फैमिली फोटोज
इन फोटोज में सोनम ने ओवरसाइज शर्ट और स्नीकर्स के साथ ट्रैक पैंट में नजर आ रही हैं। वहीं आनंद टी-शर्ट और ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं। सोनम ने बेटे वायु को गोद में लिया हुआ है। वहीं वायु भी ऑर्डर सेट पहने नजर आ रहे हैं। सोनम और वायु ने मैचिंग स्नीकर्स भी पहन रखे हैं। सोनम की बहन रिया कपूर ने भी फैमिली पिक्चर शेयर की है। इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वे तरह-तरह के कमेंट कर प्यार लुटा रहे हैं। एक ने कमेंट कर लिखा ‘यहां बेबी बाॅय के स्नीकर्स को लाइक करने के लिए सेप्रेट बटन होना चाहिए था।’
सोनम का वर्क फ्रंट
वहीं एक और ने कमेंट कर लिखा ‘लव इट।’ बता दें कि साल 2018 में सोनम ने आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। वहीं पिछले साल अगस्त में एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया। वहीं सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस काफी लंबे समय के बाद फिल्म ब्लाइंड में नजर आने वाली हैं। फिल्म के डायरेक्टर शोम मखीजा हैं। इस फिल्म में सोनम के साथ लूसी आर्देन और शुभम सराफ भी नजर आएंगे। ये फिल्म जियो सिनेमा पर 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सोनम एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। ये फिल्म साल 2011 में कोरियन फिल्म ब्लाइंड पर बेस्ड है।




