ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

व्यास पूर्णिमा पर ब्रह्म और इंद्र योग में गुरु घर मठ-मंदिरों और आश्रमों में शिष्य करेंगे पूजन

इंदौर। व्यास पूर्णिमा पर ब्रह्म और इंद्र योग में गुरु घर, मठ-मंदिर और आश्रमों में शिष्य गुरु पूजन 3 जुलाई सोमवार को करेंगे। इस अवसर पर गुरु पूजन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगेंगी। ज्योतिर्विदों के अनुसार इस दिन समृद्धिदायक ब्रह्म और इंद्र योग रहेगा। पूर्णिमा तिथि 2 जुलाई को रात 8 बजकर 21 मिनट से 3 जुलाई को शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। पूर्णिमा उदया तिथि में 3 जुलाई को होने से पर्व तभी मनाया जाएगा।

ज्योतिर्विद पं. विनायक शर्मा के अनुसार आषाढ़ माह की पूर्णिमा के दिन चारों वेदों का ज्ञान देने वाले महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। विभिन्न स्थानों पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत शनिवार से हुई। इसमें अविनाशी आश्रम अखंड धाम एरोड्रम रोड पर अखंड रामायण पाठ का श्रीगणेश हुआ। धाम के हरि अग्रवाल ने बताया कि 2 जुलाई को अखंड रामायण पाठ का विराम होगा। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक कीर्तन और प्रवचन होंगे। 3 जुलाई को गुरु पूजन सुबह 8 और सतगुरु देव भगवान की पूजा सुबह 9 बजे से होगी। पलसीकर कालोनी स्थित श्री दत्त माउली सद्गुरु अण्णा महाराज संस्थान में तीन दिनी आयोजन में भक्ति संगीत, मंगल वाद्य वादन, धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम हुए।

Guru Purnima 2023: अखंड धाम में अखंड रामायण पाठ और अण्णा महाराज संस्थान मंगल वाद्य वादन से महोत्सव का श्रीगणेश

संस्थान के शरद जपे ने बताया कि अनुराग कामले के वायलिन वादन, रोहन कामले के हारमोनियम और खुश कामले के सारंगी वादन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 2 जुलाई को सुबह 10 बजे से निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगया जाएगा। ।3 जुलाई को दोपहर 12 बजे महाआरती के पश्चात सद्गुरु अण्णा महाराज के दर्शन और दीक्षा, प्रसाद वितरण होगा। शाम 7 बजे पाद्य पूजन और अण्णा महाराज के आशीर्वचन होंगे।

यहां आज से शुरू होगा महोत्सव

-स्वामी दत्तानंद सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा तीन दिनी गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2 जुलाई से समर्थ मठ संस्थान पंतवैद्य कालोनी में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष तेलंग स्वामी महाराज ने बताया कि पहले दिन शाम 4 बजे कीर्तनकार विलास बुआ गरवारे के कीर्तन होंगे। 3 जुलाई को रात 8 बजे ट्रस्ट की वार्षिक बैठक और रात 9 बजे तेलंग स्वामी महाराज का सत्संग और भक्तों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 4 जुलाई को गायक प्रीति किल्लेदार द्वारा भक्त मीराबाई के भक्ति संगीत की प्रस्तुति सुबह 10 बजे दी जाएगी। इसके बाद श्रीजी की आरती और महाप्रसादी का आयोजन होगा।

– तेजाजी नगर स्थित ग्राम मिर्जापुर जयगुरुदेव आश्रम में दो दिनी गुरु महोत्सव 2 जुलाई से मनाया जाएगा। पहले दिन सुबह 6 बजे आश्रम परिसर से गुरु भक्तों द्वारा शाकाहार की रैली निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 8 बजे से दर्शन-पूजन और सुबह 11 बजे से 1 बजे तक ध्यान, सुमिरन के साथ ही प्रवचन होंगे। 3 जुलाई को मुख्य महोत्सव में सुबह 7 बजे से दर्शन-पूजन की व्यवस्था की रहेगी।

मोगरा और गुलाब से सजेंगे गुरु घर

– धार रोड स्थित धरावरा धाम में गुरु पूर्णिमा पर साकेतवासी घनश्यामदास महाराज का चरण पादुका पूजन किया जाएगा। पूजन सुबह 9 बजे पीठाधीश्वर शुकदेवदास महाराज के सान्निध्य में दीक्षा संस्कार होगा।

– नरसिंगपुरा मानभद्र बाबा भक्त मंडल द्वारा सुबह 9 बजे राजवाड़ा माणक चौक स्थित लाल मंदिर में जिन शासन रक्षक क्षेत्रपाल देव मानभद्र बाबा का मोगरा और गुलाब के फूलों से शृंगार किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे संगीतमय महाआरती होगी।

-भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान ट्रस्ट द्वारा विश्वनाथ धाम सांवेर रोड पर ब्रह्मलीन स्वामी बालकृष्ण यति महाराज की प्रतिमा एवं चरण पादुका का पूजन किया जाएगा। इसके साथ लघु रुद्र अभिषेक और गोसेवा होगी।

-गुरु सेवा संस्थान एवं आनंद धाम भक्त मंडल द्वारा सुखलिया एमआर-10 स्थित जय मल्हार परिसर गुरुदेव विवेक महाराज की मौजूदगी में सुबह 8 बजे चैतन्य ध्यान एवं नाम साधना होगी। शाम 4 बजे से रुद्र पूजा की जाएगी।

-गुरु पूर्णिमा पर गोम्मटगिरि स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में सुबह 6 बजे प्रवीणनाथ महाराज द्वारा महाआरती एवं बुद्धनाथ योगी (नेपाल) द्वारा हवन-पूजन की विधि संपन्न की जाएगी।

-विमानतल मार्ग स्थित श्रीविद्याधाम पर संस्थापक ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी गिरिजानंद सरस्वती ‘भगवन’ की चरण पादुकाओं का पूजन किया जाएगा। इसके साथ वर्तमान महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के पाद पूजन भी सुबह 9.30 बजे से प्रारंभ होगा।

Related Articles

Back to top button