ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
ग्वालियर

केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जिला पंचायत में स्थापित हुये 26 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लान्ट का किया उदघाटन

मुरैना 25 सितंबर 2022/ अपने एक दिवसीय मुरैन प्रवास के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नवीन जिला पंचायत भवन में स्थापित किये 26 किलोवॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का फीता काटकर उदघाटन किया। यह सोलर पावर संयंत्र हाईब्रिड कैपेक्स मॉडल का है। इसकी स्थापना पर जिला पंचायत ने 17.12 लाख रूपये व्यय किये हैं। यह संयंत्र 4 यूनिट प्रति किलो वॉट के मान से 14 यूनिट विद्युत प्रतिदिन जनरेट करेगा। इस संयंत्र से प्रतिमाह लगभग 3 हजार 100 यूनिट की विद्युत बचत देयक में होगी। संयंत्र प्रतिवर्ष लगभग 37 हजार यूनिट विद्युत जनरेट करेगा। इस पर प्रतिवर्ष ढ़ाई से तीन लाख रूपये की बचत होगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री बी कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी, जिला पंचायत सीईओ श्री रोशन कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, उपाध्यक्ष श्री बनावारी लाल धाकड़, पिछड़ा वर्ग अल्प संख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिर्राज डंडौतिया, जौरा विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री श्री रूस्तम सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हमीर पटेल व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button