ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

रूस के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, बच्चों समेत 13 की मौत

मॉस्को : मध्य रूस स्थित एक स्कूल में सोमवार सुबह एक बंदूकधारी ने हमला (Russia school shooting) कर दिया, जिसमें अब तक नौ लोगों की मौत हो गई थी. अब यह संख्या बढ़कर 13 हो गई है. वहीं, 20 अन्य लोग घायल होने की खबर है. उदमुर्तिया क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंद्र ब्रोचालोव ने एक वीडियो जारी कर बताया कि राजधानी इझेवस्क स्थित एक शख्स स्कूल में घुसा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी में कई छात्रों की मौत हो गई.

ब्रेचालोव ने कहा, “पीड़ितों में बच्चे शामिल हैं. लोग घायल भी हुए हैं.” जिस स्कूल में हमला हुआ है, उसमें पहली से 11वीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है. गर्वनर और स्थानीय पुलिस के अनुसार, बंदूकधारी ने स्वयं को भी गोली मार ली. अधिकारी ने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया गया है और इलाके की चारों ओर से घेराबंदी कर दी गई है.

इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि हमलावर कौन था और उसका मकसद क्या था. इझेवस्क में 6,40,000 लोग रहते हैं. यह मॉस्को के करीब 960 किलोमीटर पूर्व में, मध्य रूस के उराल पर्वतीय क्षेत्र के पश्चिम में स्थित है.

Related Articles

Back to top button